हरदोई में ट्रैक्टर-पिकअप की टक्कर, चालक की मौत:धान उतारकर घर लौट रहा था, परिजनों में शोक का माहौल
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में इटौली चौराहे पर रविवार रात ट्रैक्टर और पिकअप डाले की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप डाला चालक सुनील बाजपेई की जान चली गई। वह अतरौली गांव के रहने वाले थे। सुनील बाजपेई मंडी में धान उतारकर अपने घर लौट रहे थे। इटौली चौराहे पर ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में उनका वाहन सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि सुनील को गंभीर चोटें आईं। खबर मिलने पर होमगार्ड की मदद से घायल चालक को 108 एंबुलेंस से सीएचसी टड़ियावां पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)