बदायूं में रावण दहन:कलाकारों ने किया युद्ध का मंचन, जयकारों से गूंजा पूरा रामलीला मैदान

Nov 04, 2026 - 19:11
0
बदायूं में रावण दहन:कलाकारों ने किया युद्ध का मंचन, जयकारों से गूंजा पूरा रामलीला मैदान
बदायूं में खितौरा के रामलीला ग्राउंड में बुधवार को श्री रामलीला प्राचीन कमेटी के तत्वावधान में रावण दहन का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कार्यक्रम में कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध का मंचन किया। अंत में भगवान श्रीराम ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इसके बाद रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। मेले में बच्चों ने खिलौनों और खानपान की वस्तुओं की खरीदारी की। इससे पहले मंगलवार शाम को मेघनाद और लक्ष्मण के बीच युद्ध का मंचन किया गया था। आयोजन के दौरान उघैती थाना प्रभारी उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभालते रहे। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक और क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User