खेत के पानी में मिला लापता युवक का शव:सीतापुर में शाम को घर से निकला था, डूबने से मौत की आशंका

Nov 04, 2026 - 20:01
0
खेत के पानी में मिला लापता युवक का शव:सीतापुर में शाम को घर से निकला था, डूबने से मौत की आशंका
सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के बकहुवा गांव में धान के खेत में भरे गहरे पानी में डूबने से 25 साल के युवक की मौत हो गई। बुधवार दोपहर करीब 4 बजे गांव के उत्तर दिशा में स्थित खेत में युवक का शव उतराता मिला। स्कूली बच्चों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मंगलवार शाम घर से निकला था युवक बकहुवा गांव निवासी मलखान (25) पुत्र जगदीश मंगलवार शाम करीब 6 बजे किसी काम से घर से निकला था। इसके बाद वह देर शाम तक वापस नहीं लौटा। रात करीब 8 बजे तक मलखान के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने पहले आसपास के इलाकों और गांव में उसकी तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन रातभर उसकी तलाश में जुटे रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User