बदायूं में सुबह छाई धुंध:18 डिग्री पहुंचा पारा, हाईवे पर कम हुई विजिबिलटी
बदायूं में सोमवार सुबह कोहरा और धुंध छाई रही। शहर में कोहरा कम था, लेकिन हाईवे और खुले खेतिहर इलाकों से गुजरने वाले रास्तों पर दृश्यता कम रही। कई जगह वाहन धीमी रफ्तार से चले। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। सुबह तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जो पिछले तीन दिनों के मुकाबले तेज थी। धुंध और कोहरे के बीच ठंड महसूस हुई। दोपहर तक तेज धूप निकलने के आसार हैं। सोमवार सुबह जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 303 दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी में आता है। कोहरे और प्रदूषण के कारण सुबह टहलने वाले बुजुर्गों और सांस की परेशानी से जूझ रहे लोगों को दिक्कत हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)