दो दिन में बदला सीडीओ का तबादला आदेश:प्रशासनिक फेरबदल में शैलेंद्र फिरोजाबाद भेजे गए; योगेंद्र अलीगढ़ में रहेंगे

Nov 16, 2026 - 08:56
0
दो दिन में बदला सीडीओ का तबादला आदेश:प्रशासनिक फेरबदल में शैलेंद्र फिरोजाबाद भेजे गए; योगेंद्र अलीगढ़ में रहेंगे
अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के तबादले को लेकर दो दिन में ही नया आदेश जारी हो गया। नोएडा से अलीगढ़ सीडीओ बनाए गए शैलेंद्र कुमार सिंह को अब फिरोजाबाद का सीडीओ बनाया गया है। वहीं, अलीगढ़ में तैनात योगेंद्र कुमार अब जिले में ही सीडीओ बने रहेंगे। दो दिन पहले जारी तबादला सूची में योगेंद्र कुमार को अलीगढ़ से फिरोजाबाद भेजा गया था, जबकि शैलेंद्र कुमार सिंह को नोएडा से अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई थी। रविवार रात जारी नए आदेश में बदलाव करते हुए शैलेंद्र कुमार सिंह को फिरोजाबाद भेज दिया गया। इससे योगेंद्र कुमार का अलीगढ़ में तबादला निरस्त हो गया। इसके अलावा अलीगढ़ मंडल में भी प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अखिलेश को मुरादाबाद का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, मुरादाबाद के अपर आयुक्त शशिभूषण को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। कोल एसडीएम डॉ. गजेंद्रपाल सिंह का तबादला अलीगढ़ से बलरामपुर कर दिया गया है। उनकी जगह ग्रेटर नोएडा में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) रहे अजय कुमार शर्मा को अलीगढ़ का एसडीएम बनाया गया है। इसके साथ ही मुरादाबाद में सहायक नगर आयुक्त रहे रामवीर सिंह को भी अलीगढ़ में एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार रात जारी तबादला सूची के बाद जिले और मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में बदलाव हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User