बदलते मौसम का असर बच्चों की सेहत पर:वायरल फीवर, खांसी, जुकाम की चपेट में आ रहे मासूम, अस्पतालों में मरीजों भीड़
हाथरस में मौसम बदलने के साथ बच्चे वायरल बुखार, खांसी और जुकाम की चपेट में आ रहे हैं।जिला अस्पताल की ओपीडी में आज 150 से ज्यादा बच्चे इन बीमारियों के इलाज के लिए पहुंचे। निजी अस्पतालों में भी बीमार बच्चों की संख्या अधिक है। जिला अस्पताल में अपने बेटे का इलाज कराने आईं दीप्ति ने बताया कि उनका बेटा सर्दी के कारण बुखार और खांसी से पीड़ित है। वह कल रात से बीमार है। एक अन्य महिला चमेली ने बताया कि उनका बेटा पिछले चार दिन से बुखार और खांसी से पीड़ित है। वह आज जिला अस्पताल में अपने बेटे का इलाज कराने आई हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, सर्दी की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। बच्चों का सर्दी से करें बचाव जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 150 से 200 बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों का ध्यान रखने की सलाह दी। बच्चों को पूरे बाजू के कपड़े पहनाएं, ठंडी चीजें खाने से बचाएं और गुनगुने पानी से नहलाएं। बच्चे बीमार महसूस करें तो योग्य डॉक्टर से सलाह लें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)