भाई दूज पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कासगंज में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर फुट पेट्रोलिंग
भाई दूज पर महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए कासगंज पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक जगहों पर पुलिस टीमें तैनात हैं। पुलिसकर्मी प्रमुख जगहों पर पैदल गश्त कर रहे हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इससे छेड़छाड़, अभद्रता और दूसरी आपराधिक घटनाओं को रोका जा सकेगा। मंगलवार दोपहर 1 बजे एसपी ओपी सिंह ने बताया कि जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। एंटी रोमियो स्क्वॉड, मिशन शक्ति टीम और थानों की पुलिस टीमों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पैदल गश्त कराई जा रही है। पुलिस टीमों को लगातार गश्त करने और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)