भारत-A और न्यूजीलैंड-A का तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ा:तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई; बुमराह-प्रसिद्ध को नहीं मिला गेंदबाजी का मौका

Nov 09, 2026 - 10:18
0
भारत-A और न्यूजीलैंड-A का तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ा:तीसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी गई; बुमराह-प्रसिद्ध को नहीं मिला गेंदबाजी का मौका
लिनकन (न्यूजीलैंड) में भारत-A और न्यूजीलैंड-A के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट का तीसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया। सोमवार को लगातार बारिश और मैदान गीला होने के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। अंपायरों ने दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड-A ने पहली पारी में 2 विकेट पर 36 रन बना लिए थे। इससे पहले भारत-A ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 464 रन बनाकर घोषित की थी। सीरीज के शुरुआती दोनों अनऑफिशियल टेस्ट ड्रॉ रहे थे। बारिश से बुमराह और प्रसिद्ध की मैच प्रैक्टिस प्रभावित तीसरे दिन खेल नहीं होने से भारत के टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा को मैच में गेंदबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला। ब्रेक के बाद वापसी कर रहे बुमराह ने दूसरे दिन भारत की पारी घोषित होने के बाद 6 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने न्यूजीलैंड-A की पहली पारी में दोनों विकेट हासिल किए। आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दोनों गेंदबाजों के लिए यह मैच तैयारी का मौका था। यशस्वी का लगातार दूसरा शतक, 4 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई भारत-A की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 102 रन बनाए। यह दौरे पर उनका लगातार दूसरा शतक था। उनके अलावा साई सुदर्शन ने 88, ध्रुव जुरेल ने 71, तिलक वर्मा ने नाबाद 81 और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन बनाए। इन पारियों की मदद से भारत-A ने 464/5 के स्कोर पर पारी घोषित की। न्यूजीलैंड-A की शुरुआत खराब, प्रसिद्ध ने दोनों विकेट लिए भारत के 464 रन के जवाब में न्यूजीलैंड-A की शुरुआत अच्छी नहीं रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने दोनों ओपनर्स को आउट किया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड-A का स्कोर 36/2 था। तीसरे दिन बारिश के कारण खेल नहीं होने से दोनों टीमों को आगे खेलने का मौका नहीं मिला। ------------------------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… टेस्ट की तैयारी के लिए रुकेंगे अर्शदीप, गुरनूर और आकिब:11 नवंबर से लगेगा कैंप; कोटक बोले- वनडे सीरीज से गेंदबाजों को मदद मिली भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और आकिब नबी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वनडे सीरीज के बाद भी टीम के साथ रुकेंगे। बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने शनिवार को तीसरे वनडे से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी पुष्टि की। भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों का तैयारी कैंप 11 नवंबर से शुरू होगा। पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User