चौकियां धाम में जनवरी से भोग योजना लागू होगी:जौनपुर में खाद्य विभाग प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों का पंजीकरण करेगा

Nov 09, 2026 - 10:20
0
चौकियां धाम में जनवरी से भोग योजना लागू होगी:जौनपुर में खाद्य विभाग प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों का पंजीकरण करेगा
जौनपुर के शीतला चौकियां धाम में श्रद्धालुओं को शुद्ध प्रसाद देने के लिए जनवरी से भोग योजना लागू होगी। विंध्यधाम और काशी की तर्ज पर यहां बिकने वाले प्रसाद की गुणवत्ता पर खाद्य विभाग नजर रखेगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों का पंजीकरण करेगा। दुकानों पर मिलने वाले प्रसाद की शुद्धता भी जांची जाएगी। जल्द ही फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) प्रसाद की गुणवत्ता परखेगी। इस व्यवस्था के लिए दुकानदारों की जानकारी जुटाई जाएगी। इससे दूर-दराज से मां शीतला के दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित प्रसाद मिल सकेगा। धाम में सुविधाएं बढ़ाने और इसे विकसित करने की योजना है। इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रसाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय मंजुला सिंह ने बताया कि योजना लागू करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। जल्द ही धाम परिसर के दुकानदारों का पंजीकरण होगा। इससे सभी दुकानदारों का ब्योरा भी उपलब्ध हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User