लखनऊ में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे बहिष्कार के बैनर:स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में उतरे मौर्य, शाक्य, सैनी और कुशवाहा समाज के लोग, सपा पर लगाए अनदेखी के आरोप
राजधानी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। शहर के अलग-अलग स्थानों पर 'बॉयकॉट अखिलेश यादव' और 'बॉयकॉट समाजवादी पार्टी' लिखे बैनर लगाकर विरोध जताया गया है। यह नाराजगी स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अखिलेश यादव की कथित बयानबाजी और सपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई कथित अभद्र टिप्पणियों के विरोध में सामने आई है। मौर्य, शाक्य, सैनी और कुशवाहा समाज के लोगों ने इस मामले में सपा के रवैये पर सवाल उठाए हैं। पीडीए की राजनीति पर उठाए सवाल विरोध करने वालों का कहना है कि अखिलेश यादव लगातार पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की बात करते हैं, लेकिन पिछड़े समाज के नेताओं के प्रति इस तरह की नाराजगी क्यों दिखाई जा रही है। बैनरों के जरिए सवाल उठाया गया है कि पिछड़े वर्ग के सम्मान और सामाजिक न्याय की बात सिर्फ चुनाव तक सीमित है या वास्तव में भी उनके नेताओं को बराबरी का सम्मान मिलेगा। स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में लामबंदी समाज के लोगों ने इस विरोध को केवल स्वामी प्रसाद मौर्य तक सीमित नहीं माना है। उनका कहना है कि मामला पिछड़े समाज के सम्मान, राजनीतिक भागीदारी और नेतृत्व को उचित स्थान देने का है। बैनरों के जरिए समाजवादी पार्टी की नीतियों और पीडीए के नारे पर सवाल खड़े किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)