बहराइच जिले में समाधान दिवस:डीएम-एसपी ने कहा- प्रकरण का समय से निराकरण कर शिकायतकर्ता को राहत दें

Oct 24, 2026 - 14:19
0
बहराइच जिले में समाधान दिवस:डीएम-एसपी ने कहा- प्रकरण का समय से निराकरण कर शिकायतकर्ता को राहत दें
बहराइच जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने राजस्व विभाग की टीम के साथ कोतवाली नानपारा में आयोजित थाना समाधान दिवस की संयुक्त अध्यक्षता की। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की विधिसम्मत जांच कर शिकायतकर्ता को समय से राहत दिलाई जाए। जिन मामलों में उच्चाधिकारी स्तर से कार्रवाई आवश्यक है, उनमें संबंधित अभिलेख और आख्या संलग्न कर प्रकरण तत्काल सक्षम अधिकारी को भेजा जाए, ताकि निस्तारण में अनावश्यक देरी न हो। भूमि विवाद से जुड़े मामलों को लेकर डीएम और एसपी ने पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों विभाग आपसी समन्वय से विवादों का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही का विशेष ध्यान रखा जाए। जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल के थानों में पहुंचकर समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं और पुलिस-राजस्व अधिकारियों को प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, एसडीएम नानपारा, सीओ नानपारा, थानाध्यक्ष नानपारा समेत पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User