बहराइच के प्रणव चीन में दिखाएंगे दम:वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ चयन, अंडर-21 वर्ग में लेंगे हिस्सा
बहराइच के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी प्रणव मिश्रा का चयन 5वीं वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस जूनियर चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता चीन के जिंगशान में होगी। प्रणव अंडर-21 आयु वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रणव इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। फरवरी 2026 में लुधियाना में हुई द्वितीय जूनियर एशियन सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में उन्होंने टीम स्पर्धा में स्वर्ण और डबल्स में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप की सिंगल्स स्पर्धा में रजत पदक भी हासिल किया है। लगातार अच्छे प्रदर्शन के कारण प्रणव ने एशिया की जूनियर टीम स्पर्धा में पहली और डबल्स में तीसरी रैंक हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर जूनियर वर्ग में उनकी रैंकिंग दूसरे स्थान पर रही। प्रणव के चयन से बहराइच के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी है। सभी को उनसे विश्व चैंपियनशिप में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)