बदायूं में इनरव्हील क्लब का कार्यक्रम:जरूरतमंद बच्चों को बांटी यूनिफॉर्म, सेवा कार्यों से दिया प्रोत्साहन
इनरव्हील क्लब बदायूं की चेयरमैन विजिट का आयोजन राजमहल गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में कानपुर से पहुंचीं डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ. मनीषा बाजपेयी मुख्य अतिथि रहीं, जबकि पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती साधना रस्तोगी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहीं। क्लब अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी एवं सचिव श्रीमती पूजा रस्तोगी के नेतृत्व में आंगनवाड़ी प्रोजेक्ट के अंतर्गत बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म और खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के साथ उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में समाजसेवा और बाल कल्याण के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया। क्लब की ओर से भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद वर्गों की सहायता जारी रखने की बात कही गई। कार्यक्रम में क्लब के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)