भरत से मिलते ही छलक पड़े श्रीराम के आंसू:ऐतिहासिक भरत मिलाप में साकार हुआ भ्रातृप्रेम, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहर
बहराइच में शुक्रवार देर रात ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन किया गया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी की ओर से हुए मंचन में प्रभु श्रीराम और उनके छोटे भाई भरत के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। चारों भाइयों के मिलन के दौरान माहौल भक्तिमय हो उठा और लोगों की आंखें नम हो गईं। मंचन के दौरान जैसे ही प्रभु श्रीराम और भरत का मिलन हुआ, उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। चारों भाइयों के एक-दूसरे से मिलने का दृश्य देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु भी भावुक हो गए। इस दौरान जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। फायर स्टेशन चौराहे से निकली शोभायात्रा भरत मिलाप की शोभायात्रा फायर स्टेशन चौराहे से शुरू हुई। इसके बाद यात्रा पीपल तिराहा, घंटाघर, छावनी, चित्रगुप्त चौक और अस्पताल चौराहा होते हुए बिसातखाना पहुंची। रास्ते में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। बिसातखाना के पंडाल में हुआ मंचन बिसातखाना स्थित पंडाल में भरत मिलाप का मंचन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भाइयों के प्रेम व त्याग के प्रसंग का भावपूर्ण दृश्य देखा। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल, जितेंद्र अग्रवाल समेत कमेटी के कई सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)