खेत में मिला सेना के जवान की पत्नी का शव:बागपत में डेढ़ साल से चल रहा था विवाद, 22 अक्टूबर को पति ने फोन कर मिलने बुलाया था

Oct 24, 2026 - 13:43
0
खेत में मिला सेना के जवान की पत्नी का शव:बागपत में डेढ़ साल से चल रहा था विवाद, 22 अक्टूबर को पति ने फोन कर मिलने बुलाया था
बागपत के बड़ौत में शनिवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे एक विवाहिता का शव गन्ने के खेत में मिला। शव के मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। अब जानिए पूरा मामला… बड़ौत के खड़खड़ी गांव की रहने वाली रूबीना की शादी तीन साल पहले मुजफ्फनगर के थाना मंसुरपुर के निवासी युवक आलीशान अली से हुई थी। आलीशान अली भारतीय सेना में सिपाही हैं। पिछले कुछ दिनों से आलीशान छुट्टी पर घर आया था। 22 अक्टूबर को अलीशान ने रूबीना को फोन कर मिलने बुलाया था। जिसके बाद से ही वह घर वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो 23 अक्टूबर भाई आजाद ने बड़ौत थाने में रूबीना की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने रूबीना की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह उसका शव घर से करीब 15 किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। वाजिदपुर गांव निवासी सतपाल सुबह खेत की ओर गए। उन्होंने खेत के किनारे रूबीना का शव पड़ा देखा। रूबीना के मुंह से खून निकल रहा था। शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं दिख रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सतपाल ने घटना की जानकारी बड़ौत पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की हत्या की आशंका के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई सीओ बड़ौत अंशु जैन ने बताया कि मृतका के भाई आजाद की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। जंगल में विवाहिता का शव मिलने के बाद से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User