लालबाग घाट पर गंगा उत्सव मनाया गया:रामगंगा तट पर सैकड़ों दीप जलाए, स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आरती हुई
मुरादाबाद के रामगंगा नदी स्थित लालबाग घाट पर बुधवार को गंगा उत्सव 2026 मनाया गया। परिवर्तन-द चेंज संस्था और जिला गंगा समिति के सहयोग से श्री काली माता मंदिर के पास कार्यक्रम हुआ। इसमें स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गंगा आरती और दीपोत्सव आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत घाट पर सफाई अभियान से हुई। स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर घाट की सफाई की। उन्होंने नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प भी लिया। संस्था का यह अभियान 218वें सप्ताह में पहुंच गया है। इसके बाद गंगा संगोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने गंगा के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरण से जुड़े महत्व के बारे में बताया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शाम को गंगा आरती हुई। इसके बाद दीपोत्सव में सैकड़ों दीप जलाए गए। इससे रामगंगा का तट रोशनी से जगमगा उठा। संस्था के संस्थापक कपिल कुमार और डीपीओ नमामि गंगे पूजा सिन्हा ने बताया कि उत्सव का उद्देश्य लोगों को नदियों की सफाई और संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के नामित सदस्य प्रदीप सक्सेना, मंदिर के पुजारी और स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)