दीवाली की लाइट उतारते समय पति-पत्नी की करंट से मौत:बेटी गंभीर रूप से झुलसी, महराजगंज हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार
महाराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में मंगलवार को करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों घर की छत पर दिवाली की सजावट में लगी झालर उतार रहे थे। इसी दौरान पति हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने पहुंची पत्नी और बेटी भी करंट की चपेट में आ गईं। ग्रामीणों ने बिजली की आपूर्ति बंद कराकर तीनों को सीएचसी निचलौल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसी बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद कैमा गांव में मातम पसरा है। कोठीभार थाना क्षेत्र की है। छत पर झालर उतारते समय लगा करंट जानकारी के मुताबिक, कैमा गांव निवासी रामधारे (40) मंगलवार को अपने घर की छत पर दिवाली के अवसर पर लगाई गई बिजली की झालर और डेकोरेशन लाइट उतार रहे थे। इसी दौरान छत के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह चिल्लाने लगे और बेहोश हो गए। पति को करंट से तड़पता देख उनकी पत्नी पुष्पा (38) उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं। उन्होंने पति को खींचने का प्रयास किया, लेकिन वह भी बिजली के करंट की चपेट में आ गईं। इसके बाद 16 साल की बेटी गोल्डी भी माता-पिता को बचाने पहुंची। वह भी गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों मौके पर ही बेहोश हो गए।
अस्पताल में डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित किया हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। बिजली की आपूर्ति बंद कराने के बाद तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी निचलौल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने रामधारे और पुष्पा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी गोल्डी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव घटना की सूचना पर कोठीभार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे में पति-पत्नी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव के लोग पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)