बीमार पिता को शौचालय ले जा रहे बेटे पर हमला:महोबा में बुजुर्ग के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, पिता-पुत्रों समेत चार पर FIR

Nov 11, 2026 - 11:05
0
बीमार पिता को शौचालय ले जा रहे बेटे पर हमला:महोबा में बुजुर्ग के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, पिता-पुत्रों समेत चार पर FIR
महोबा के चरखारी थाना क्षेत्र के सालट गांव में बीमार पिता को शौचालय ले जा रहे बेटे और उसके परिवार पर हमला करने का आरोप है। बुजुर्ग के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए। पुलिस ने पिता-पुत्रों समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शैलेंद्र कुमार अहिरवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता संतोष कुमार की तबीयत खराब थी। 8 नवंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे वह उन्हें दूसरे मकान में बने शौचालय तक ले जा रहे थे। शैलेंद्र के मुताबिक, रास्ते में गांव के छन्नूलाल, उसके बेटे पूरन और दिनेश कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे। शनि के पास लाठी थी। आरोप है कि छन्नूलाल ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर सभी ने हमला कर दिया। पूरन और दिनेश ने संतोष कुमार के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। शोर सुनकर बेटियां रीना और साधना समेत परिवार के अन्य लोग बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीटा। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घायल संतोष कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल महोबा के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। परिवार के अन्य घायलों की भी जांच कराई गई। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी चरखारी कोतवाली प्रभारी राहुल मिश्रा ने बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे बताया कि शैलेंद्र की शिकायत पर छन्नूलाल, पूरन, दिनेश और शनि के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 352, 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User