बांग्लादेशी मुस्तफिजुर ने IPL-2027 ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराया:KKR टीम ने पिछले साल निकाला था; ढाका में हिंदुओं पर हमलों के बाद विरोध हुआ था

Nov 11, 2026 - 21:41
0
बांग्लादेशी मुस्तफिजुर ने IPL-2027 ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराया:KKR टीम ने पिछले साल निकाला था; ढाका में हिंदुओं पर हमलों के बाद विरोध हुआ था
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने IPL-2027 के मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन शहरयार नफीस ने इसकी पुष्टि की है। मुस्तफिजुर को पिछले सीजन शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 9.20 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे IPL के सबसे महंगे बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे। हालांकि, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के बीच उनके IPL में खेलने को लेकर विरोध शुरु हो गया था। इसके बाद BCCI के निर्देश पर KKR ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया। विवाद तब और बढ़ा जब बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से मना कर दिया। टीम ने कहा कि उसके सभी मैच श्रीलंका में कराए जाए, लेकिन ICC ने इस अपील को रिजेक्ट कर दिया। उसकी जगह स्कॉटलैंड टूर्नामेंट खेली थी। बांग्लादेश के 6 और खिलाड़ी ऑक्शन में उतरेंगे शहरयार नफीस ने बताया कि मुस्तफिजुर के अलावा नाहिद राणा, रिशाद हुसैन, हसन महमूद, तौहीद हृदोय, तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम ने भी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। नफीस ने कहा कि यह मिनी ऑक्शन की सामान्य प्रक्रिया है। BCCI ने सभी क्रिकेट बोर्ड से उन खिलाड़ियों के नाम मांगे हैं, जो नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं। जनवरी 2027 में भारत के बांग्लादेश दौरे की उम्मीद ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… IPL 2027 से पहले हार्दिक-अर्शदीप का ट्रेड: पंड्या पंजाब किंग्स में जाएंगे, अर्शदीप मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे; दोनों की फीस ₹18-18 करोड़ IPL 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User