गोरखपुर में युवक ने घर में आग लगाकर दी जान:पारिवारिक कलह से परेशान था, जल गया शरीर, कंकाल बचा
गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो टोला बेनीगंज में बुधवार रात पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने कमरे में आग लगाकर जान दे दी। कमरे से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। उसका शरीर जलकर कंकाल हो गया था। घर का सारा सामान भी जल गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानिए पूरा मामला
घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। गुलरिहा के जंगल एकला नंबर दो टोला बेनीगंज निवासी जमुना निषाद का बेटा अरविंद निषाद (23) कई दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर परेशान था। बुधवार शाम वह मूर्ति विसर्जन में शामिल होने गया था। पुलिस के मुताबिक, वहां से लौटने के बाद वह शराब के नशे में अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग की चपेट में आने से कमरे का सारा सामान भी जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर गुलरिहा पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसकी पत्नी भी मायके से ससुराल पहुंच गई। गोरखनाथ सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने पारिवारिक कलह से तंग आकर आग लगाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस और फारेंसिक टीम साक्ष्य एकत्रित की है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)