गाजियाबाद में नाबालिक लड़की ने फांसी लगाई:विजयनगर में आधी रात को पंखे से लटका मिला शव
गाजियाबाद के थाना विजयनगर सेक्टर 9 चौकी शंकरपुरी में 14 साल की एक नाबालिक लड़की ने बुधवार आधी रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में थे, लड़की की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद शव को फंदे से उतारा गया। मौके पर पहुंची विजयनगर पुलिस ने परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली है। रात में परिवार के लोग बता रहे थे कि शाम के समय लड़की को डांट दिया गया था। जहां पुलिस लड़की के परिजनों से पूछताछ कर रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)