ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 2बेटे घायल:इटावा में भैया दूज की खुशियाँ मातम मे बदली, बहनों के घर टीका कराकर नई बाइक से लौट रहा था परिवार

Nov 11, 2026 - 11:05
0
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, 2बेटे घायल:इटावा में भैया दूज की खुशियाँ मातम मे बदली, बहनों के घर टीका कराकर नई बाइक से लौट रहा था परिवार
इटावा के जसवंतनगर में भैया दूज की खुशियां मनाकर घर लौट रहे एक परिवार पर रास्ते में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ग्राम मलाजनी स्थित हाईवे चौराहे पर बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 38 वर्षीय मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दोनों बेटे घायल हो गए। पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। तीन जगह बहनों से टीका कराकर लौट रहे थे घर इटावा के सारंगपुर निवासी मुकेश कुमार पुत्र ब्रह्मचंद बुधवार को भैया दूज के अवसर पर अपने दोनों बेटों राज और रौनक के साथ जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम सिरसा, बीबामऊ और नगला इच्छा में रहने वाली अपनी बहनों के घर गए थे। वहां बहनों से टीका कराकर और त्योहार की खुशियां बांटकर वह बाइक से बेटों के साथ घर लौट रहे थे। हाईवे चौराहे पर पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर परिवार जब ग्राम मलाजनी स्थित हाईवे चौराहे पर पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मुकेश कुमार बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जबकि दोनों बेटे राज और रौनक भी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर ही तोड़ा दम, दोनों बेटे घायल सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। हालांकि, मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में शामिल ट्रक को भी कब्जे में ले लिया गया है। दोनों घायल बेटों का उपचार कराया गया। दो दिन पहले ही खरीदी थी नई बाइक हादसे की सबसे दुखद बात यह रही कि मुकेश कुमार ने जिस बाइक से अपने बेटों के साथ भैया दूज का सफर किया, उसे महज दो दिन पहले ही खरीदा था। नई बाइक से बहनों के घर त्योहार मनाकर लौट रहे मुकेश को रास्ते में मौत ने घेर लिया। जिस घर में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User