बिठूर महार्षि वाल्मीकि आश्रम रामायण सर्किट से जुडेगा:केंद्र ने प्रदेश सरकार से मांगी रिपोर्ट, सांसद रमेश अवस्थी ने पर्यटन मंत्री को लिखा था पत्र
कानपुर के ऐतिहासिक और धार्मिक क्षेत्र बिठूर के वाल्मीकि आश्रम को रामायण सर्किट के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्य सचिव से जल्द रिपोर्ट भेजने पर जोर दिया है। सांसद के मुताबिक, केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत बिठूर को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए उन्होंने पिछले साल 11 सितंबर और इस साल 11 मार्च को केंद्रीय पर्यटन मंत्री को पत्र लिखे थे। इन पत्रों में बिठूर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए क्षेत्र के विकास की मांग की गई थी। वाल्मीकि आश्रम को रामायण सर्किट से जोड़ने की मांग सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से बिठूर स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम को रामायण सर्किट से जोड़ने की मांग की थी। इसके तहत आश्रम समेत बिठूर के अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण, विकास और सुंदरीकरण कराया जाना प्रस्तावित है। इस पहल से बिठूर को धार्मिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिल सकती है। इससे क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को पहचान मिलने के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार से मांगी गई रिपोर्ट सांसद ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश सरकार से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने मुख्य सचिव से जल्द रिपोर्ट भेजने पर जोर दिया है, ताकि योजना को आगे बढ़ाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो बिठूर के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास के साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकती हैं। फिलहाल, प्रदेश सरकार की रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)