लखनऊ में पिकअप की टक्कर से युवती की मौत:मां गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
लखनऊ के सरोजनीनगर में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार 19 साल की बीए सेकंड ईयर छात्रा निलाक्षी गौतम की मौत हो गई। उसकी मां मीना गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों को पीजीआई के ट्रामा-2 में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान निलाक्षी ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, निलाक्षी अपनी मां मीना के साथ घरेलू सामान खरीदने ट्रांसपोर्ट नगर गई थी। स्कूटी को उसकी मां मीना चला रही थी, जबकि निलाक्षी पीछे बैठी थी। तभी सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित पार्किंग नंबर 9 के पास एक पिकअप ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर से निलाक्षी सड़क पर गिरीं और पिकअप का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। बाद में पिकअप चालक उसे रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। निलाक्षी बिजनौर के न्यू गुड़ौरा की थी और उन्नाव के पुरवा स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की छात्रा थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)