BJP कानपुर-बुंदेलखंड किसान मोर्चा की क्षेत्रीय टीम की घोषणा:9 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए गए, IT संयोजक भी नियुक्त

Nov 16, 2026 - 06:29
0
BJP कानपुर-बुंदेलखंड किसान मोर्चा की क्षेत्रीय टीम की घोषणा:9 उपाध्यक्ष और 10 मंत्री बनाए गए, IT संयोजक भी नियुक्त
भाजपा किसान मोर्चा ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला ने रविवार देर रात पदाधिकारियों की सूची जारी की। नई टीम में 17 जिलों के कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। संगठन में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री से लेकर मीडिया और आईटी विभाग तक की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति और किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू की संस्तुति के बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया है। 9 नेताओं को बनाया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नई कार्यकारिणी में हेमचन्द्र राजपूत, महेंद्र सिंह तोमर, रामाकांत राजपूत, अतुल दीक्षित, भूपेंद्र सिंह, राजन सिंह चौहान, सतीश शुक्ला, हर्ष प्रताप सिंह और अवधेश शर्मा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, रामू निरंजन और प्रतिपाल सिंह को क्षेत्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। 10 नेताओं को मिली मंत्री पद की जिम्मेदारी सर्वेश यादव, राजीव त्रिपाठी, अभिषेक सिंह, अजय प्रताप सिंह, जितेंद्र पांडेय, सागर दुबे, सूरज मिश्रा, निर्जेश मिश्रा, सतेंद्र सिंह और धीरेंद्र सिंह को क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। मीडिया और आईटी टीम का भी गठन संगठन के कामकाज को व्यवस्थित करने के लिए रामसागर चतुर्वेदी को क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री बनाया गया है। आशीष गुप्ता और अंकुर शुक्ला सह कार्यालय मंत्री होंगे। मीडिया की जिम्मेदारी रवि सिंह को क्षेत्रीय मीडिया संयोजक के रूप में दी गई है। कृपाशंकर शाह और उमाशंकर राजपूत सह मीडिया संयोजक बनाए गए हैं। वहीं, आईटी विभाग में अखिलेश सिंह को क्षेत्रीय आईटी संयोजक तथा अंशुल बाजपेई और दिलीप शिवहरे को सह संयोजक बनाया गया है। 8 कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय कार्यसमिति में जगह क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में वीर नारायण राजपूत, रामकृष्ण गुर्जर, संतोष मिश्रा, अमरदीप मिश्रा, मनोज दुबे, उपेंद्र सिंह, राजेश कुमार गुप्ता और सुरेश कुमार टोटे को शामिल किया गया है। गांवों और किसानों के बीच सक्रियता बढ़ाने की चुनौती नई कार्यकारिणी के सामने अब गांवों और किसानों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने की चुनौती होगी। किसान मोर्चा के जरिए किसानों की समस्याओं को उठाने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User