BJP कानपुर दक्षिण की सोशल मीडिया टीम संभालेंगे विक्की मूरजानी:साफ्टवेयर इंजीनियर के साथ टीम में 4 सह-प्रमुख रहेंगे
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा कानपुर दक्षिण ने सोशल मीडिया विभाग की कमान पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर विक्की मूरजानी को सौंपी है। उन्हें कानपुर दक्षिण का सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा भाजपा कानपुर दक्षिण के जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय में की। वहीं, सोशल मीडिया विभाग को मजबूत बनाने के लिए प्रदीप गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव और आकाश तिवारी को सह-प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। तकनीकी अनुभव का मिलेगा फायदा
विक्की मूरजानी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके तकनीकी अनुभव और डिजिटल प्लेटफॉर्म की समझ से सोशल मीडिया विभाग को मजबूती मिलेगी। इसके जरिए पार्टी की नीतियों, संगठन की गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने की योजना है। चुनाव से पहले डिजिटल प्रचार पर जोर
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहुंच बढ़ाने की तैयारी में जुटी है। पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि चुनावी तैयारियों में सोशल मीडिया विभाग की अहम भूमिका रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)