हाथरस में बाइक सवार पिता की सड़क हादसे में मौत:बेटी के लिए रिश्ता देखने अलीगढ़ जा रहे थे, चाचा समेत तीन घायल

Nov 20, 2026 - 17:28
0
हाथरस में बाइक सवार पिता की सड़क हादसे में मौत:बेटी के लिए रिश्ता देखने अलीगढ़ जा रहे थे, चाचा समेत तीन घायल
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर मुगलगढ़ी गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक चला रहे 38 वर्षीय युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनके चाचा समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गुरुद्वारे के सामने हुआ हादसा, बस का पहिया सिर के ऊपर से निकला गांव पैंदापुर निवासी वीरेंद्र (38) शुक्रवार को अपनी बेटी के लिए रिश्ता देखने के लिए बाइक से अलीगढ़ जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनके चाचा अमर सिंह (55), गांव के ही पड़ोसी दीपक (27) और 12 वर्षीय यशपाल भी सवार थे। जैसे ही उनकी बाइक एटा रोड स्थित मुगलगढ़ी गांव में गुरुद्वारे के सामने पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सड़क पर जा गिरे और बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिरने के बाद बस का पहिया वीरेंद्र के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती हादसे में वीरेंद्र के चाचा अमर सिंह के हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं, जबकि दीपक और यशपाल भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ भिजवाया। पुलिस ने वीरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामे की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक वीरेंद्र पेशे से ट्रक चालक थे और परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियों समेत कुल चार बच्चे हैं। बेटी के हाथ पीले करने की तैयारी कर रहे पिता की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस फरार बस चालक की तलाश में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User