खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत:चित्रकूट में रात 11 बजे हुआ हादसा; रिश्तेदार के घर से लौट रहा था
चित्रकूट-झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुदिनपुर मोड़ के पास मंगलवार रात बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार छोटा गुप्ता उर्फ आर्यन (22) की मौत हो गई। यह जगह भरतकूप थाना क्षेत्र में है।
बांदा जिले के स्टेशन रोड, बिसंडा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि छोटा गुप्ता उसका दोस्त था। वह मंगलवार को चित्रकूट में दर्शन करने और रिश्तेदार के घर गया था।
रात करीब 11 बजे लौटते समय सुदिनपुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी।
छोटा गुप्ता को सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)