बलिया में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास:एक लाख रुपए जुर्माना, 5 साल पहले महिला का किया था मर्डर

Nov 18, 2026 - 19:53
0
बलिया में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास:एक लाख रुपए जुर्माना, 5 साल पहले महिला का किया था मर्डर
बलिया की अदालत ने हत्या के मामले में विशाल कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे एक साल का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने 18 नवंबर को थाना रसड़ा में दर्ज मामले में फैसला सुनाया। पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की पैरवी से दोषी को सजा दिलाई गई। महिला के सिर पर किया था हमला विशाल कुमार, लल्लन राम का बेटा है। वह नागपुर दक्षिण पट्टी, थाना रसड़ा, बलिया का रहने वाला है। मामला वर्ष 2021 का है। पुलिस के अनुसार, विशाल ने शिकायतकर्ता की पत्नी के सिर पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था घटना के बाद थाना रसड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने विवेचना पूरी कर अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था। 18 नवंबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विशाल को धारा 304(1) के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत हुई पैरवी पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत इस मामले की लगातार निगरानी की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग ने पैरवी की। मामले में अभियोजन अधिकारी संजीव कुमार सिंह थे। पुलिस ने सजा दिलाने में मॉनिटरिंग सेल, पैरोकार और अभियोजन अधिकारियों के योगदान की जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User