बलिया में खुश्बू की मौत मामले में 3-स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई:सीएचसी सिकंदरपुर के अधीक्षक हटाए, 2 कर्मचारियों का तबादला; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश

Nov 20, 2026 - 15:32
0
बलिया में खुश्बू की मौत मामले में 3-स्वास्थ्यकर्मियों पर कार्रवाई:सीएचसी सिकंदरपुर के अधीक्षक हटाए, 2 कर्मचारियों का तबादला; स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए आदेश
बलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरपुर में खुश्बू वर्मा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने 3 कर्मचारियों पर कार्रवाई की है। जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षक डॉ. दिग्विजय कुमार को पद से हटाया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार गुप्ता और स्टाफ नर्स सुप्रिया गुप्ता का भी तबादला किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 19 नवंबर को कार्रवाई के आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक, डॉ. दिग्विजय कुमार को अधीक्षक पद से तत्काल कार्यमुक्त कर दिया गया है। उन्हें अधीक्षक का पूरा काम डॉ. रत्नेश कुमार को सौंपने का निर्देश दिया गया है। डॉ. रत्नेश कुमार अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खेजुरी के प्रभारी चिकित्साधिकारी हैं। उन्हें सीएचसी सिकंदरपुर का नया अधीक्षक बनाया गया है। बाल रोग विशेषज्ञ और स्टाफ नर्स का भी तबादला दूसरे आदेश के तहत बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार गुप्ता का प्रशासनिक आधार पर सीएचसी खेजुरी तबादला किया गया है। उन्हें तत्काल कार्यमुक्त होकर नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। खुश्बू वर्मा की मौत के मामले में स्टाफ नर्स सुप्रिया गुप्ता का भी पीएचसी में तबादला किया गया है। 16 नवंबर को खुश्बू की मौत के बाद उठे थे सवाल 16 नवंबर को सिवानकला निवासी खुश्बू वर्मा की मौत के बाद सीएचसी सिकंदरपुर की चिकित्सा व्यवस्था और कामकाज पर सवाल उठे थे। मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर तीन कर्मचारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User