बसडिला में पशु आरोग्य मेला:457 पशुओं को मिला उपचार,बीमारियों से बचाव के लिए समय पर टीका लगवाने की सलाह
देवरिया में विकासखंड सदर के ग्राम बसडिला में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रशासक प्रतिनिधि रामकेश्वर यादव और विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य कपिल गोंड ने गोपूजन कर किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए समय पर टीकाकरण कराने की सलाह दी। उन्होंने उन्नत नस्ल की बछिया प्राप्त करने के लिए सेक्स-सॉर्टेड सीमन तकनीक के उपयोग की जानकारी भी दी। उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनोद कुमार सिंह ने पशुपालकों को हरे व सूखे चारे, दाने और खनिज लवण का संतुलित उपयोग करने के बारे में बताया। मेले में पशु चिकित्सकों ने 282 बड़े और 175 छोटे पशुओं का उपचार कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। इसके अलावा दो पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान भी कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)