बागपत में अवैध पटाखों के साथ दो गिरफ्तार:दीपावली से पहले 90 किलो पटाखे बरामद, गाजियाबाद के लोनी से जुड़े हैं तार

Oct 23, 2026 - 19:57
0
बागपत में अवैध पटाखों के साथ दो गिरफ्तार:दीपावली से पहले 90 किलो पटाखे बरामद, गाजियाबाद के लोनी से जुड़े हैं तार
बागपत में दीपावली पर्व से पहले बागपत पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली बागपत पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 90 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध पटाखों का भंडारण और कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार, आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए जनपद में अवैध पटाखों के भंडारण और व्यापार की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कोतवाली बागपत पुलिस चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजीव पुत्र विश्वनाथ राय और कमल पुत्र सुकर्म पाल के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजीव मूल रूप से दिल्ली के मंडोली, सबोली नॉर्थ ईस्ट क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र स्थित न्यू विकास नगर में रह रहा था। वहीं, दूसरा आरोपी कमल पुत्र सुकर्म पाल भी गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के न्यू विकास नगर का निवासी बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लगभग 90 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। बरामद पटाखों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दीपावली के मद्देनजर पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण, बिक्री और कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User