लोकबंधु अस्पताल में वेबिनार:घुटने के प्रत्यारोपण की तकनीकों पर विशेषज्ञों ने साझा किए उपचार के नए तरीके
लखनऊ के लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में ऑर्थोनोवा एवं फोर्टिस, दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में टोटल नी रिप्लेसमेंट (टीकेआर) की आधुनिक शल्य चिकित्सा तकनीकों पर ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने घुटने के प्रत्यारोपण की नवीनतम तकनीकों, आधुनिक सर्जिकल प्रक्रियाओं और प्रभावी उपचार पद्धतियों पर जानकारी साझा की। कार्यक्रम में चिकित्सालय के निदेशक डॉ. विवेक गुप्ता, सीएमएस डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव, डॉ. विनय वर्मा (एमएस), डॉ. पीएन अहिरवार सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए। विशेषज्ञों ने टोटल नी रिप्लेसमेंट के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी विकास और अपने अनुभवों पर चर्चा की। उन्होंने बेहतर उपचार के लिए नवीन चिकित्सा पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वेबिनार का उद्देश्य चिकित्सकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के प्रयासों को बढ़ावा देना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)