UPESSC ने TGT के 17,735 पदों पर जारी किया विज्ञापन:24 अक्टूबर से आवेदन शुरू, 23-24 दिसंबर परीक्षा

Oct 23, 2026 - 20:14
0
UPESSC ने TGT के 17,735 पदों पर जारी किया विज्ञापन:24 अक्टूबर से आवेदन शुरू, 23-24 दिसंबर परीक्षा
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (प्रयागराज) ने प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (T.G.T.) के 17,735 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति (विज्ञापन संख्या-07/2026) जारी कर दी है। ​आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों की सुविधा और पारदर्शिता के लिए One Time Registration (OTR) व्यवस्था लागू की गई है। उम्मीदवारों को पहले OTR प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसके बाद ही वे टीजीटी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ​महत्वपूर्ण तिथियां ​आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि पदों से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, शैक्षिक अर्हता और पात्रता की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट [https://upessc.up.gov.in/](https://upessc.up.gov.in/) पर उपलब्ध करा दी गई है। इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन कर समय रहते अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। खबर अपडेट की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User