नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक अब 28 अक्टूबर को:समितियों से पार्षदों को हटाने का उठेगा मामला,नगर आयुक्त के खिलाफ आएगा निंदा प्रस्ताव

Oct 23, 2026 - 20:14
0
नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक अब 28 अक्टूबर को:समितियों से पार्षदों को हटाने का उठेगा मामला,नगर आयुक्त के खिलाफ आएगा निंदा प्रस्ताव
कानपुर नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक अब 28 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को कार्यकारिणी के 12 सदस्यों ने घेरने की तैयारी की है। सदन और कार्यकारिणी के फैसलों को निरस्त करने के मामले में नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा साथ ही नगर निगम के कार्यों की जांच के लिए गठित विशेष एसआइटी के गठन के आधार , आदेश और अधिकार क्षेत्र के संबंध में भी नगर आयुक्त से जानकारी मांगी है। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि 24 अक्टूबर को होने वाली कार्यकारिणी की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। अब 28 अक्टूबर को दो बजे बैठक होगी। इसको लेकर नगर आयुक्त को भी पत्र लिखा गया है। वहीं, बैठक में पार्षदों की ओर से उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें टेंडर प्रक्रिया, भुगतान, समितियों से पार्षदों को हटाने और नगर निगम के वित्तीय मामलों में पारदर्शिता जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। तीन साल के टेंडर और भुगतान की समीक्षा बैठक में पिछले तीन सालों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठान और लीगेसी वेस्ट (पुराने कचरे) से संबंधित कार्यों के टेंडर और भुगतान की समीक्षा का मुद्दा उठेगा। विभिन्न समितियों से पार्षदों को हटाए जाने से जुड़े मामलों के साथ नगर निगम सदन और कार्यकारिणी समिति के पूर्व निर्णयों की भी समीक्षा की जाएगी। साथ ही तीन साल की मासिक लेखा जोखा पर चर्चा होगी। निगम की वेबसाइट पर खर्च का ब्योरा डालने की मांग नगर निगम निधि से स्वीकृत सभी कार्यों, टेंडर, बजट आवंटन और व्यय का विवरण नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर अनिवार्य रूप से सार्वजनिक किए जाने के संबंध में भी चर्चा होगी। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की मासिक लेखापरीक्षा रिपोर्ट, स्थानीय निधि लेखापरीक्षा प्रतिवेदन और मासिक आय-व्यय सार के प्रकाशन की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। विशेष जांच दल के गठन पर भी चर्चा नगर निगम के कार्यों की जांच के लिए गठित विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) के गठन के आधार, आदेश और अधिकार क्षेत्र से जुड़े विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल हैं। बैठक में इन सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से आख्या उपलब्ध कराने और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User