बलरामपुर में आज अखबार नहीं, पढ़ें कल की बड़ी खबरें:दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, सियार के हमले में आधा दर्जन घायल
बलरामपुर में आज नो न्यूज पेपर डे है। अखबार नहीं आएगा। दैनिक भास्कर डिजिटल ऐप पर बलरामपुर की कल की 2 बड़ी खबरें पढ़िए… 1. नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार: सुआव नाले के पास पकड़ा गया, पॉक्सो एक्ट का दर्ज था मुकदमा नाबालिग से दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार को उसे पहवा मोटरसाइकिल एजेंसी से आगे सुआव नाला के पास से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2. सियार के हमले में आधा दर्जन लोग घायल: मुरिहवा गांव में 65 वर्षीय महिला के बाएं पैर में चोट, घायलों का निजी क्लीनिक में इलाज ललिया थाना क्षेत्र के मुरिहवा गांव में सियार के हमले में 65 वर्षीय महिला घायल हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में सियार करीब आधा दर्जन लोगों को घायल कर चुका है। घायलों का निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)