बलरामपुर में मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार:दो मोबाइल और स्प्लेंडर बाइक बरामद, रिंग रोड के पास की थी लूट
बलरामपुर शहर और आसपास के इलाकों में राह चलते लोगों के मोबाइल फोन पर झपट्टा मारकर फरार होने वाले गिरोह का कोतवाली देहात पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मोबाइल झपटमारी और लूट की वारदातों में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय मोबाइल लुटेरों के गिरोह का खुलासा हुआ है। मोबाइल फोन पर झपट्टा मारकर फरार एएसपी विशाल पांडेय ने बुधवार दोपहर 2:30 बजे बताया कि बीते 21 अक्टूबर 2026 को एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम डिहवा बैजपुर निवासी धर्मराज आर्या और बृजेन्द्र कुमार चौधरी के मोबाइल फोन पर झपट्टा मारकर फरार हो गए थे। मामले में पीड़ित धर्मराज आर्या की तहरीर पर 2 नवंबर को कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देश पर वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विष्णु उर्फ लकी और राजेन्द्र उर्फ निदू निवासी जोरावरपुर रमनगरा, थाना कोतवाली देहात तथा अनिल कुमार निवासी ग्राम कोटिया,थाना श्रीदत्तगंज के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार,पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 21 अक्टूबर को विष्णु उर्फ लकी अपने दोनों साथियों अनिल कुमार और राजेन्द्र उर्फ निदू के साथ हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से निकला था। ई-रिक्शा चालक का मोबाइल फोन लूट लिया आरोपियों ने मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास एक ई-रिक्शा चालक का मोबाइल फोन लूट लिया था। इसके बाद रिंग रोड पर पैदल जा रहे एक अन्य व्यक्ति को निशाना बनाकर उसका मोबाइल भी छीन लिया था। पुलिस ने आरोपी विष्णु उर्फ लकी के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल(नंबर UP47AF9641)भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार भारती,उपनिरीक्षक शरद कुमार अवस्थी,कांस्टेबल राज चौधरी और कांस्टेबल संदीप निषाद शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)