बंगाल में भतीजी से रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर:4 दिन से फरार था; मई में भाजपा सरकार बनने के बाद चौथा एनकाउंटर
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की सोमवार सुबह पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, रायगंज के परापुकुर गांव में उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की गई थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भागने की कोशिश में गोली चलाई थी, जो पुलिस की गाड़ी के टायर में भी लगी। वह घटना के बाद से फरार था और पुलिस चार दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। राज्य मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि कानून तोड़ने वालों को पुलिस का सामना करना पड़ेगा। 3 नवंबर को घर से निकली थी बच्ची परिवार के मुताबिक, बच्ची 3 नवंबर को साइकिल लेकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। 5 नवंबर को कुलिक नदी के पास जंगल में उसका शव मिला। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस के मुताबिक, दिलीप रॉय बच्ची का रिश्तेदार था और उसे नदी दिखाने के बहाने जंगल ले गया था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। पुलिस को सोमवार रात करीब 2 बजे सूचना मिली थी कि आरोपी बिहार सीमा के पास छिपा है। इसके बाद परापुकुर इलाके में छापेमारी की गई। पुलिस के अनुसार, झारखंड का रहने वाला दिलीप बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल से भागने की कोशिश कर रहा था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)