लखनऊ में मनाया जा रहा है जमघट का पर्व:250 साल पुरानी है परंपराम, 5 रुपए से 500 तक पतंग की कीमत
लखनऊ की पतंग, बरेली का मांझा और आगरा की डोर जब मिलती है तो आसमान में 'गद्दा मार', 'वो काटा' की आवाज गूंजती है। नवाबों का शहर पतंगबाजी का विश्वविद्यालय कहा जाता है। दिवाली के दूसरे दिन जमघट पर लखनऊ में जमकर पतंगबाजी होती है। कोई मस्ती में पतंग उड़ाता है, तो कहीं पेंच लड़ाने के लिए हजारों की बाजियां तक लग जाती हैं। लखनऊ में पतंगबाजी का ये चलन आज का नहीं, बल्कि 250 साल पुराना है। 1775 में नवाब आसिफ-उद-दौला के समय में लखनऊ में पतंगबाजी परवान चढ़ी थी। पतंग का इस्तेमाल मनोरंजन के साथ अंग्रेजों के खिलाफ विरोध के लिए भी किया गया था। प्रेमी अपनी प्रेमिका को पतंग पर संदेश लिखकर उनकी छत पर भेजा करते थे। अब लखनऊ में बनी पतंगें विदेशों तक जाती है। 5 रुपए से 500 तक पतंग पतंगों में एक दर्जन से ज्यादा वैराइटी है। जिसकी कीमत 5 रुपए से लेकर 500 तक है। रॉकेट, मंजोली, अध्धी, पौना, चांद-तारा, बाज, कली दार और प्लास्टिक पतंग की खूब मांग है। चाइनीज मांझे का व्यापारी और पतंगबाज दोनों ही विरोध कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)