देवरिया में हवाई फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर डाला:युवक ने दिवाली पर जश्न मनाया, बोला- चिड़िया मारने वाली बंदूक थी

Nov 09, 2026 - 21:01
0
देवरिया में हवाई फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर डाला:युवक ने दिवाली पर जश्न मनाया, बोला- चिड़िया मारने वाली बंदूक थी
देवरिया में सोशल मीडिया पर हवाई फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने एक युवक की बंदूक जब्त कर ली। वीडियो में एक व्यक्ति बंदूक से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सदर कोतवाली क्षेत्र के चकियवां मोहल्ले का बताया जा रहा है। रविवार रात फेसबुक पर अपलोड किया था वीडियो जानकारी के मुताबिक, युवक ने रविवार रात अपने फेसबुक अकाउंट पर फायरिंग का वीडियो अपलोड किया था। सोमवार शाम करीब पांच बजे वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। फेसबुक पर प्रवीण यादव नाम की आईडी से वीडियो अपलोड किया गया था। पूछताछ में चिड़िया मारने वाली बंदूक बताई पुलिस जांच में वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान प्रवीण यादव पिता स्वर्गीय सुभाष चंद्र यादव, निवासी चकियवां, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई। पुलिस ने उसे बुलाकर पूछताछ की। प्रवीण ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रही बंदूक उसकी चिड़िया मारने वाली बंदूक है और उसी से उसने फायर किया था। इसके बाद पुलिस ने बंदूक अपने कब्जे में ले ली। कानूनी कार्रवाई कर रही पुलिस सीओ नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच की। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उससे पूछताछ की गई है। उसकी चिड़िया मारने वाली बंदूक कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User