एटा में पटाखे बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:रास्ते से निकलने को लेकर लात-घूंसे चले, 4 लोग घायल

Nov 09, 2026 - 20:45
0
एटा में पटाखे बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट:रास्ते से निकलने को लेकर लात-घूंसे चले, 4 लोग घायल
एटा के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सिराव गांव में पटाखे बेचने को लेकर रविवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष ने पांच लोगों के घायल होने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों के घायल होने की बात कही है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। सोमवार शाम मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। रास्ते से निकलने को लेकर हुआ विवाद वीरेंद्र पुत्र रमेश चंद्र के मुताबिक, रविवार शाम करीब चार बजे वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव का ही गंगाराम पुत्र गीतम सड़क किनारे पटाखे बेच रहा था। रास्ते से निकलने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। वीरेंद्र का आरोप है कि गंगाराम ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे उसके परिजनों के साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट की गई। 5 लोगों को पीटने का लगाया आरोप वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि गंगाराम पक्ष के पांच लोगों ने उसके पिता रमेश चंद्र, भाई रमेश चंद्र, बहन पूजा, मां मीरा और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने वीरेंद्र पक्ष की मीरा और पूजा का मेडिकल कराया है। सोमवार शाम करीब चार बजे वीरेंद्र शिकायत लेकर एटा स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। मारपीट का वीडियो आया सामने सोमवार शाम करीब सात बजे घटना का वीडियो सामने आया। इसमें सड़क किनारे कुछ लोग घायल अवस्था में पड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना चर्चा में आ गई। शराब पीने के बाद हुआ विवाद थाना प्रभारी केके लोधी ने बताया कि शराब पीने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल मेडिकल कॉलेज में कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User