बरेली के बच्चों को स्टेशनरी मिली:बाल दिवस पर 4 गांवों स्थित सरकारी विद्यालयों में सामग्री बांटी गई

Nov 13, 2026 - 21:43
0
बरेली के बच्चों को स्टेशनरी मिली:बाल दिवस पर 4 गांवों स्थित सरकारी विद्यालयों में सामग्री बांटी गई
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में बाल दिवस के अवसर पर चार गांवों के सरकारी स्कूलों में बच्चों को पठन-पाठन सामग्री वितरित की गई। 121 विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार और भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गंगवार ने आनंदापुर, सतुईया कला, बुखारपुर और बथुआ नवादा के विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को कॉपी, पेंसिल और स्टेशनरी बॉक्स दिए गए। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय आनंदापुर के प्रधानाध्यापक विमलेश गंगवार, सहायक अध्यापक रीना देवी, अनुराधा सक्सेना और धर्मेंद्र सिंह सहित शिक्षक व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। क्षेत्र के अन्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User