फर्रुखाबाद में पांचाल घाट पुल पर लंबा जाम लगा:इटावा-बरेली हाईवे पर रोडवेज बसें, कारें और बाइक फंसीं; वन-वे व्यवस्था के तहत निकाले जा रहे वाहन

Nov 13, 2026 - 23:23
0
फर्रुखाबाद में पांचाल घाट पुल पर लंबा जाम लगा:इटावा-बरेली हाईवे पर रोडवेज बसें, कारें और बाइक फंसीं;  वन-वे व्यवस्था के तहत निकाले जा रहे वाहन
फर्रुखाबाद में शुक्रवार देर शाम इटावा-बरेली हाईवे पर पांचाल घाट पुल पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसमें रोडवेज बसें, कारें, बाइक, ई-रिक्शा और ट्रक फंस गए। जाम के चलते राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात बिगड़ने पर पुलिस को वन-वे व्यवस्था लागू करनी पड़ी। हाईवे पर पुल से चाचूपुर तक जाम लगा रहा। वहीं, दूसरी तरफ पांचाल घाट चौराहे से मसेनी की ओर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई राहगीरों को पुल पर पैदल निकलकर जाना पड़ा। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने वन-वे व्यवस्था के तहत वाहनों को निकलवाया। पांचाल घाट चौकी प्रभारी हरिकेश कुमार ने बताया कि पुल के ज्वाइंट पर मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते जाम की समस्या बनी हुई है। वन-वे व्यवस्था लागू कर वाहनों को निकाला जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User