बरेली में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:डीएम को ज्ञापन सौंपकर कथाओं पर प्रतिबंध, एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई

Nov 13, 2026 - 14:45
0
बरेली में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:डीएम को ज्ञापन सौंपकर कथाओं पर प्रतिबंध, एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई
बरेली में शुक्रवार को अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और राजनीतिक विश्लेषक प्रोफेसर संगीत रागी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। महासभा ने आरोप लगाया है कि दोनों व्यक्तियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण, सनातन धर्म और यादव समाज को लेकर अत्यंत अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश महासभा के जिलाध्यक्ष (युवा) तेजस यादव और जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि 29 अक्टूबर 2026 को मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा गांव में आयोजित एक कथा के मंच से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप और उनकी लीलाओं को लेकर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। इसके अलावा 3 नवंबर 2026 को एक निजी टीवी चैनल के लाइव डिबेट कार्यक्रम में प्रोफेसर संगीत रागी ने भी संपूर्ण यादव समाज को लेकर घोर अपमानजनक और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कथाओं पर बैन और रासुका लगाने की मांग विरोध प्रदर्शन के दौरान पदाधिकारी श्यामवीर सिंह यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण केवल यादव समाज के ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के आराध्य हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री कथा के मंच से भगवान राम और श्रीकृष्ण के नाम पर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में धीरेंद्र शास्त्री की कथाओं पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। SIT जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी यादव महासभा ने प्रशासन से मांग की है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और संगीत रागी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 298, 299, 302, 152 और 196(बी) के तहत तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन करने और दोनों आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कठोर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो महासभा देशव्यापी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User