बरेली में युवक अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार:पूछताछ में कहा- सुरक्षा के लिए रखा था हथियार
बरेली के अशोकनगर में सुभाषनगर थाना पुलिस ने 315 बोर के तमंचे और एक जिंदा कारतूस के साथ शशांक कठेरिया उर्फ सौरभ (32) को गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में कहा कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखता था।
पुलिस के मुताबिक, अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत 13 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने अशोकनगर में लाइन किनारे ट्रांसफार्मर के पास दबिश दी और शशांक को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने काफी समय पहले किसी अज्ञात व्यक्ति से तमंचा हासिल किया था। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला।
सुभाषनगर थाने में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा नंबर 803/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की है।
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन, उपनिरीक्षक जय सिंह निगम और कांस्टेबल अंकित नागर शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)