चोरी के मामले में पुराने रिकॉर्ड वाले दो आरोपी गिरफ्तार:बरेली में नकदी और सैमसंग गैलेक्सी ए-52 मोबाइल मिला

Nov 14, 2026 - 22:00
0
चोरी के मामले में पुराने रिकॉर्ड वाले दो आरोपी गिरफ्तार:बरेली में नकदी और सैमसंग गैलेक्सी ए-52 मोबाइल मिला
बरेली में कैंट पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी के 2 हजार रुपये और सैमसंग गैलेक्सी ए-52 मोबाइल बरामद किया। दोनों के खिलाफ पहले से चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को नई बस्ती, ठिरिया निजावत खां निवासी नजीमुद्दीन की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया गया था। जांच और आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद तहसीम उर्फ भूरा निवासी ठिरिया निजावत खां और फैजान उर्फ लक्की निवासी मौलानगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से नकदी और मोबाइल मिला। पुलिस के अनुसार, तहसीम उर्फ भूरा के खिलाफ कैंट, बारादरी और बिथरी चैनपुर थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज हैं। फैजान उर्फ लक्की पर भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट समेत अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह, इंतजार हुसैन और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User