बर्खास्त सिपाही ने पुलिस एक्ट लागू करने की मांग की:अंबेडकरनगर में सुनील शुक्ला होटल में हाउस अरेस्ट, ज्ञापन लेने के लिए अधिकारी नहीं मिले

Nov 12, 2026 - 20:22
0
बर्खास्त सिपाही ने पुलिस एक्ट लागू करने की मांग की:अंबेडकरनगर में सुनील शुक्ला होटल में हाउस अरेस्ट, ज्ञापन लेने के लिए अधिकारी नहीं मिले
अंबेडकरनगर में बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला ने 1861 का पुलिस एक्ट खत्म कर नया मॉडल पुलिस एक्ट लागू करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भेदभाव का आरोप लगाया। गुरुवार को मांगों को लेकर एसपी को ज्ञापन देने जा रहे शुक्ला को पुलिस ने होटल में ही हाउस अरेस्ट कर लिया। पैदल मार्च कर ज्ञापन देने की थी तैयारी सुनील शुक्ला जिला मुख्यालय के एक होटल में रुके थे। उन्हें दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर प्रतिमा से पैदल मार्च कर एसपी को ज्ञापन देना था। शुक्ला के मुताबिक, अधिकारियों ने उन्हें मिलने का समय नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें होटल में ही रोक लिया। पुलिस विभाग में भेदभाव का आरोप शुक्ला ने कहा कि सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक के कर्मचारियों के साथ अधिकारियों का व्यवहार सम्मानजनक नहीं है। निचले स्तर के पुलिसकर्मियों को अछूत की तरह समझा जाता है। उन्होंने इसे विभाग में भेदभाव और असमानता बताया। नया मॉडल पुलिस एक्ट लागू करने की मांग शुक्ला ने कहा कि अंग्रेजों ने 1861 में पुलिस एक्ट लागू किया था। आजादी के दशकों बाद भी इसी कानून के आधार पर पुलिस व्यवस्था चल रही है। बदलते सामाजिक माहौल और आधुनिक चुनौतियों को देखते हुए पुलिस व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नया मॉडल पुलिस एक्ट लागू होने से पुलिसकर्मियों के अधिकार और सम्मान सुनिश्चित होंगे। साथ ही जनता के प्रति पुलिस की जवाबदेही तय करने का रास्ता भी खुलेगा। अंबेडकरनगर पहुंचने पर शुक्ला ने अपने पुराने साथियों और पुलिस परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User