मथुरा में त्योहारों के दौरान पुलिस ने चेकिंग की:मंदिरों, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा देखी; डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली

Nov 09, 2026 - 17:30
0
मथुरा में त्योहारों के दौरान पुलिस ने चेकिंग की:मंदिरों, रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा देखी; डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली
मथुरा में चल रहे पांच दिवसीय त्योहारों दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज सहित अन्य पर्वों को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट दिखाई दे रही है। त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में स्थानीय पुलिस, एलआईयू (LIU), एंटी सैबोटाज चेक टीम और बीडीडीएस (BDDS) की टीम ने संयुक्त रूप से प्रमुख धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान श्री द्वारकाधीश मंदिर, श्री कृष्ण जन्मस्थान, रेलवे स्टेशन, प्रेम मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अभियान के दौरान डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ता (बीडीडीएस) की टीम ने मंदिर परिसरों, प्रवेश एवं निकास द्वारों, पार्किंग स्थलों और आसपास के संवेदनशील स्थानों की बारीकी से तलाशी ली। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई। रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की आवाजाही वाले स्थानों और सार्वजनिक परिसर में सुरक्षा जांच की गई। पुलिस टीमों ने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों को परखा और संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती। त्योहारों के दौरान मथुरा-वृंदावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भीड़भाड़ वाले बाजारों, प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और व्यस्त सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य पांच दिवसीय त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को लगातार सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User