बर्तन व्यापारी के बेटे के हत्यारोपियों की तलाश में छापे:मुरादाबाद में रातभर खुलने वाले चाय के ढाबे पर विवाद के बाद हुई हत्या
मुरादाबाद में दीपावली की रात बर्तन कारोबारी के 17 साल के बेटे अबदुल्ला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है। मामले में 2 हमलावरों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। ढाबे के कुछ कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। दिल्ली रोड पर रातभर खुलने वाला खातिरदारी ढाबा आए दिन होने वाले विवादों की वजह से पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका है।
हत्या की ये वारदात मझोला थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित MDA ऑफिस के सामने खातिरदारी ढाबे पर दिवाली की रात करीब 9:30 बजे हुई थी। यहां चाय पीने के दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक युवक ने कपड़ा व्यापारी के बेटे अब्दुल्ला को गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद अब्दुल्ला ढाबे के भीतर को भागा था। करीब 20 मिनट वहीं तड़पता रहा। इसके बाद उसे टीएमयू अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।
अब्दुल्ला पाकबड़ा के मोहल्ला मुल्लाओ वाला निवासी बर्तन कारोबारी शाकिर का बेटा था। बताया जा रहा है कि वह खातिरदारी नाम के चाय के ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान वहां चाय पी रहे युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली अब्दुल्ला को लगी। उधारी को लेकर था अब्दुल्ला और हत्यारोपियों में विवाद हत्यारोपियों की शिनाख्त मोहसिन और सरताज निवासी नियामतपुर इकरोटिया थाना मूंढापांडे के रूप में हुई है। एसपी सिटी रण विजय सिंह का कहना है कि मोहसिन और अब्दुल्ला में उधारी को लेकर कुछ विवाद था। इसी विवाद में उसने अब्दुल्ला को गोली मारी और उसकी मौत हो गई। मोहसिन पहले भी कुछ मुकदमों में जेल जा चुका है। पुलिस की टीमें उसे तेजी से तलाश कर रही हैं।
पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में ली हत्या की सूचना मिलते ही एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह और सीओ सिविल लाइंस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में ली। ढाबे के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)