तेज रफ्तार कार की टक्कर से किसान की मौत:बदायूं में खेत जाते समय हादसा, चालक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
बदायूं में मंगलवार सुबह 9 बजे तेज रफ्तार कार की टक्कर से पैदल जा रहे किसान गजेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र के सरफुद्दीन नगला गांव के बाहर हुआ। गांव के रहने वाले 42 वर्षीय गजेंद्र, पुत्र पोप राम, मंगलवार सुबह सड़क किनारे खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से गजेंद्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कादरचौक थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खेतीबाड़ी करके परिवार की मदद करते गांव के पूर्व प्रधान महेश बाबू शाक्य ने बताया कि गजेंद्र दो भाइयों में बड़े थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। वह खेतीबाड़ी करके परिवार की मदद करते थे। गजेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)